नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नायडू से हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुलाकात की

0
68
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नायडू से हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क और विमानन अवसंरचना को मजबूत करने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट को दो माह में अंतिम रूप देने, सक्षम सलाहकार नियुक्त करने तथा परियोजना की लागत का यथार्थपरक आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इससे विस्तार की प्रक्रिया को गति मिलेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में हवाई संपर्क और आपात सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हेलीपोर्ट नेटवर्क के विस्तार का विषय भी उठाया। केंद्रीय मंत्री ने उड़ान योजना के तहत हेलीपोर्ट निर्माण के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता देने पर सहमति व्यक्त की। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने लिखा, “शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों के संचालन के लिए भी आवश्यक सहयोग का आश्वासन मिला। साथ ही, कांगड़ा की तर्ज पर शिमला एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थान पर हिमाचल प्रदेश पुलिस को सौंपने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की।”

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here