मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में फिनलैंड की जलवायु और पर्यावरण मंत्री सारी मुलताला के साथ द्विपक्षीय बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने लिखा, “हमने हाल ही में संपन्न हुए ‘वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फ़ोरम’ की मुख्य बातों पर चर्चा की और सर्कुलर इकोनॉमी के क्षेत्र में भारत-फ़िनलैंड की साझेदारी को और आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमने आगामी यूएनएफसीसीसी सीओपी31 और सीबीडी सीओपी 16 के साथ-साथ प्लास्टिक प्रदूषण पर अंतर-सरकारी वार्ता समिति के तहत आपसी हित के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत और फिनलैंड, गहरे सहयोग के माध्यम से जलवायु कार्रवाई, सर्कुलैरिटी, जैव-विविधता संरक्षण और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @byadavbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



