मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में रूसी संघ के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि निवेश के प्रवाह और आर्थिक जुड़ाव को बढ़ाने के लिए आपसी फायदे वाला ढांचा तैयार करने के मकसद से द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर बातचीत को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रूसी संघ के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव ने वित्तीय सेवा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर भी चर्चा की।
News Source : Social Media
Image Source : X @nsitharamanoffc
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



