मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘कायाकल्प पोर्टल’ का भी लोकार्पण किया। सीएम चौधरी ने इस अभियान का मूल उद्देश्य सार्वजनिक सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों का उन्नयन एवं स्वच्छता सुनिश्चित करना तथा नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘कायाकल्प पोर्टल’ के माध्यम से योजनाओं की निगरानी में तेजी आएगी और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पोर्टल पर संबंधित विभागों की योजनाओं की प्रगति, कार्यों की पूर्णता एवं अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने निर्देश दिया कि दीपावली से पहले सभी आवश्यक आधारभूत संरचनाओं को दुरुस्त किया जाए तथा 30 नवंबर तक पंचायत स्तर पर सभी छोटे-छोटे विकास कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विद्यालयों की रंगाई-पुताई, आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं छात्रावासों के लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने को कहा। सीएम चौधरी ने मंत्रीगण से कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग करने तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के सफल क्रियान्वयन से छोटे-छोटे विकास कार्यों का निष्पादन होगा और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



