मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हराया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जापान की टीम 19.5 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के नाबाद 40 रन की तूफानी पारी की मदद से 58 रन का टारगेट सिर्फ 5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गेंदबाजी में भारत की ओर से श्री चरणी ने 4 विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा ने 2, दीप्ति शर्मा और श्रेयांका पाटिल ने 1-1 विकेट लिया। जापान की दो बल्लेबाज रन आउट हुईं। भारत 2023 एशियन गेम्स का डिफेंडिंग चैंपियन है और तब टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। ज्ञात हो कि हाल ही में भारत ने 8वीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया है।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCIWomen
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



