मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को निवास कार्यालय समत्व भवन में मध्यप्रदेश जल निगम के संचालक मंडल की 26वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्रीसंपतिया उइके एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित के संचालक मंडल की 26वीं बैठक में जल निगम के पुनर्गठन के प्रस्ताव पर चर्चा कर स्वीकृति दी। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹57 करोड़ के बजट अनुमान के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी। कैप्टिव मोड के तहत 60 मेगावाट ग्रिड-कनेक्टेड पवन ऊर्जा परियोजना विकसित करने के लिए गठित परियोजना कंपनी में मध्यप्रदेश जल निगम के प्रतिनिधित्व हेतु प्रबंध संचालक को अधिकृत किया गया। इस परियोजना के लिए गठित प्रोजेक्ट कंपनी में 26 प्रतिशत इक्विटी शेयर रखने का भी अनुमोदन किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



