मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल स्थित मंत्रालय में मंगलवार को सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुइल्हर्मे मेंडोंका ने मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड को उज्जैन स्थित विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में 60.49 एकड़ भूमि के लिए आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) प्रदान किया। कंपनी द्वारा लगभग 2,053 करोड़ रुपए के निवेश से उच्च क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर निर्माण की इकाई स्थापित की जाएगी। इस इकाई के स्थापित होने से 1,500 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



