सीएम यादव ने नीमच से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मैहर में आयोजित “बलराम कृषि महोत्सव” में सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया

0
74
मप्र : सीएम यादव ने नीमच से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मैहर में आयोजित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नीमच से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मैहर में आयोजित “बलराम कृषि महोत्सव” में सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और नवाचारों की जानकारी साझा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत आज मैहर में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में नीमच से वर्चुअली जुड़कर अन्नदाताओं से संवाद किया। स्लीमनाबाद टनल शुरू होने से क्षेत्र में भरपूर पानी मिलेगा और खेती को नई गति मिलेगी। माँ नर्मदा के जल से माँ शारदा की नगरी समृद्ध होगी और किसान बंधुओं के जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। किसानों को एमएसपी के साथ उपज का बेहतर मूल्य, बोनस एवं अन्य लाभ दिलाने के लिए हम संकल्पित हैं और मैहर में फूड प्रोसेसिंग पार्क की स्थापना से कृषि क्षेत्र में प्रगति का नया मार्ग प्रशस्त होगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here