मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहडोल जिले में आयोजित 70वीं शालेय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतियोगिता में सहभागिता कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “शहडोल जिले में आयोजित 70वीं शालेय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आज भोपाल से वर्चुअली जुड़कर शुभारंभ किया। शहडोल ने ‘Khelo MP Youth Games’ सहित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मजबूत भागीदारी दर्ज कराई है। जिले में 3 बास्केटबॉल कोर्ट उपलब्ध हैं। यहां के खिलाड़ियों ने विचारपुर जैसे जनजातीय अंचल से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर रहा है और 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी प्रयासरत है। हमारा प्रयास है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भी देश का प्रतिनिधित्व कर तिरंगे का मान बढ़ाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



