मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है, और पिछले 8 महिला टी-20 इंटरनेशनल में वह बांग्लादेश के खिलाफ अजेय बनी हुई है। दोनों टीमों के बीच कुल 24 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से भारत ने 21 में जीत दर्ज की है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रुप-ए में भारत ने अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने थाईलैंड को 94 रन, हॉन्गकॉन्ग को 137 रन और पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। वहीं, बांग्लादेश ग्रुप-बी में 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। उसने इंडोनेशिया को 71 रन और संयुक्त अरब अमीरात को 34 रन से हराया। लेकिन बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।
बांग्लादेश : निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), दिलारा अक्तर, शरमीन अख्तर, जुएरिएया फेरदौस, शोभना मोस्तारी, शोर्ना अक्तर, राबेया खान, नाहिदा अक्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अक्तर, फहीमा खातून।
News Source : Social Media
Image Source : X @ACCMedia1
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



