मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘विमर्श 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता : वार्ता से विकास’ थीम पर आयोजित यह कार्यक्रम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, स्वदेशी तकनीकों, नवाचार और तकनीकी विकास को गति देने पर केंद्रित होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि डीआरडीओ द्वारा आयोजित ‘विमर्श 2026’ रक्षा क्षेत्र में संवाद, सहयोग और स्वदेशी क्षमताओं को बढ़ावा देने के साथ भारत की तकनीकी क्षमता और रक्षा आत्मनिर्भरता को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
News Source : Social Media
Image Source : X @SpokespersonMoD
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



