रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलंबो में श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों अरविंद डी सिल्वा, सनथ जयसूर्या और चमिंडा वास से मुलाकात की

0
59
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलंबो में श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों अरविंद डी सिल्वा, सनथ जयसूर्या और चमिंडा वास से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीलंका के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान कोलंबो में आज श्रीलंका के दिग्गज और पूर्व क्रिकेटरों अरविंद डी सिल्वा, सनथ जयसूर्या और चमिंडा वास से मुलाकात की। उन्होंने क्रिकेट में उनके शानदार योगदान की सराहना की, जिसकी वजह से उन्हें भारत में लाखों प्रशंसकों का प्यार और सम्मान मिला है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कोलंबो में श्रीलंका के महान क्रिकेट खिलाड़ियों, अरविंद डी सिल्वा, सनथ जयसूर्या और चमिंडा वास से मिलकर बहुत खुशी हुई। भारत में लाखों लोग उनके शानदार खेल के कारण उन्हें पसंद करते हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @rajnathsingh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here