मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को प्रदेश में पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न जल परियोजनाओं की प्रगति एवं कार्यों की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “किसानों के खेतों तक पर्याप्त सिंचाई जल पहुंचाने और आमजन के लिए सुगम एवं नियमित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रदेश में जल परियोजनाओं के कार्यों में और तेजी लाकर उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “जल संरक्षण, जल स्रोतों के समुचित उपयोग और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से राजस्थान को जल-सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। जल सुरक्षा को मजबूत करते हुए प्रदेश को विकास एवं समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



