मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम साय ने प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “भगवान विश्वकर्मा हमें सृजन, श्रम और कर्मनिष्ठा का संदेश देते हैं। छत्तीसगढ़ के श्रमवीरों की मेहनत, हुनर और कर्मठता ही प्रदेश के विकास की मजबूत नींव है। सुशासन सरकार श्रमिकों के कल्याण और उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



