मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज लेह में 13वीं लद्दाख मैराथन में “42 किमी फुल मैराथन” और “21 किमी हाफ मैराथन” को हरी झंडी दिखाई जिसमें 8,000 से ज्यादा लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी लद्दाख ने लिखा, “पूरे भारत और दुनिया भर से आए धावकों को लद्दाख में एक साथ आते और सहनशक्ति, दृढ़ संकल्प और रोमांच की भावना को अपनाते हुए देखना प्रेरणादायक है। लद्दाख मैराथन एक प्रतिष्ठित ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट बन गया है और यह दुनिया के सामने हमारे अनोखे लैंडस्केप, संस्कृति और गर्मजोशी भरे आतिथ्य को पेश कर रहा है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी लद्दाख ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस इवेंट को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, आयोजकों, वॉलंटियर्स और सपोर्ट टीमों को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई। मैं हर धावक को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे अपने साथ लद्दाख की यादगार यादें लेकर जाएंगे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @lg_ladakh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



