वाराणसी : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यूपी के सीएम योगी की उपस्थिति में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का किया शुभारंभ

0
85
वाराणसी : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यूपी के सीएम योगी की उपस्थिति में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का किया शुभारंभ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” के संकल्प के साथ इस वर्ष का पोषण माह जनभागीदारी को और सशक्त करते हुए माताओं, बच्चों एवं परिवारों के बेहतर पोषण और स्वस्थ भविष्य को समर्पित है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा प्रयास है कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल सेवा केंद्र नहीं, बल्कि पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता के सशक्त केंद्र बनें। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर तथा उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य भी उपस्थित रहीं। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लिखा, “आइए, इस पोषण माह में जनभागीदारी को जन-आंदोलन बनाकर सुपोषित भारत, स्वस्थ भारत और सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @Annapurna4BJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here