मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज नई दिल्ली में भारतीय विश्व मामलों की परिषद (ICWA) के राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के तौर पर नामित होने के बाद उसके सिल्वर जुबली समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर आने और खास लोगों को संबोधित करने के लिए उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का धन्यवाद दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जैसे-जैसे दुनिया बदल रही है, आज का भारत भी बदल रहा है। उन्होंने कहा कि आज के भारत से बढ़ती भागीदारी, रुचियां, जिम्मेदारियां और उम्मीदें है। उन्होंने ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने की भारत की कोशिशों पर प्रकाश डाला। साथ ही, इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने हमारी सीख, अनुभव, रुचियों, कॉन्सेप्ट और शब्दावली को सही ढंग से रखने की जरुरत, टकराव, हथियारों के इस्तेमाल और कॉम्पिटिशन वाले मुश्किल माहौल में भारत के लिए विकल्पों की गहरी समझ, एनर्जी के स्रोतों में विविधता लाने, नए मार्केट तक पहुँचने, एक्सपोर्ट बढ़ाने और विदेशों में भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए भारत की कोशिशों जैसी मुख्या बत्तो पर प्रकाश डाला। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने लिखा, “पूरा भरोसा है कि ICWA ‘विकसित भारत’ के लिए एक बेहतर और खास रणनीति बनाने के मकसद से चर्चा, बहस और बातचीत को बढ़ावा देता रहेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrSJaishankar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



