मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय से प्रदेश के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की जीपीएस/जीआईएस मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य के प्रसिद्ध क्षेत्रों के साथ ही दूरस्थ एवं कम प्रसिद्ध मार्गों को भी पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि वैज्ञानिक मैपिंग के माध्यम से इन मार्गों को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के साथ ही यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी। पर्यटकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पहल से आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में भी सहायता मिलेगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



