मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जोस बटलर की 62 रनों की एक और तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हराया। इंग्लैंड की इस जीत के बाद आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भी बदलाव हुआ और उसने भारत को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 124 रन पर सिमट गई। पथुम निसंका ने 36 रन बनाए, जबकि कामिंदु मेंडिस ने 35 और कप्तान चरिथ असलंका ने 16 रन का योगदान दिया। सॉनी बेकर, जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स ने दो-दो विकेट चटकाए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 125 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 10वें ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे। कप्तान हैरी ब्रूक 33 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया, जबकि एन्यूरिन डोनाल्ड ने 13 रन का योगदान दिया। सॉनी बेकर को प्लेयर ऑफ द मैच और हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। ब्रूक ने सीरीज के तीन मुकाबलों में कुल 170 रन बनाए।
News Source : Social Media
Image Source : X @englandcricket
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



