मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है, इसलिए यह मुकाबला एशियन गेम्स 2026 के लिए रवाना होने से पहले टीम की तैयारियों और खिलाड़ियों को मैच फिटनेस देने के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुरुआती दो मैचों में बेंच पर बैठने वाले खिलाड़ियों को इस तीसरे मैच में खेलने का मौका मिल सकता है, जिनमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है। भारतीय प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं; जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने की उम्मीद है, जबकि हर्षित राणा के अनफिट होने के बाद स्क्वॉड में शामिल किए गए यश ठाकुर को टीम में जगह मिल सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नितिश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह / यश ठाकुर।
अफगानिस्तान : इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान/नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, अब्दुल्लाह अहमदजई।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



