एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन के हांगझोउ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होना है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 19वें एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी 23 सितंबर को हांग्जो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में होगी। इस भव्य ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और स्टार महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भारत के ध्वजवाहक होंगे। भारत की तरफ से 655 प्लेयर्स इस बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे हैं। एशियन गेम्स के इतिहास में इस बार भारत की तरफ से सबसे ज्यादा प्लेयर्स भाग ले रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 19वें एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी 23 सितंबर को हांग्जो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में शाम 5:30 बजे एक शानदार समारोह के साथ शुरू होगी। एशियाई खेल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी को SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। फैंस भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी) टीवी चैनलों पर भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



