AUS vs PAK U19 World Cup 2024 2nd Semi Final: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज

0
158

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के पहले फाइनलिस्ट का फैसला हो गया है। साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने 9वीं बार खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की। लेकिन फाइनल में भारत किससे भिड़ेगा इसका पता आज लग जाएगा। जानकारी के मुताबिक, टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में दो बार की चैंपियन पाकिस्तान की टीम तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। यह मुकाबले बेनोनी के विलोमूर पार्क पर खेला जाएगा। बेनोनी के मैदान पर होने जा रहा यह मुकाबला 01:30 बजे से शुरू होगा। वहीं टॉस 1:00 बजे होगा।  इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। भारतीय फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।

बता दें कि, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को बेनोनी के मैदान पर दोपहर 01:30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले सेमीफाइनल में मेजबान साउथ अफ्रीका पर 2 विकेट की रोमांचक जीत के साथ खिताबी मुकाबले में जगह बना चुकी है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है। पाकिस्तान ने ग्रुप राउंड में न्यूजीलैंड, नेपाल और अफगानिस्तान पर जीत दर्ज की। फिर सुपर सिक्स में आयरलैंड और बांग्लादेश को हराया। पाकिस्तान के लिए बांग्लादेश का मुकाबला करो या मरो वाला था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here