मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हाजिर ना होने पर 2010 दंगे के आरोपित आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को कोर्ट ने फरार घोषित किया है। सेशन जज विनोद कुमार दूबे ने सोमवार को तय तारीख पर सुनवाई करते हुए मौलाना को फरार घोषित किया।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, सेशन जज ने गिरफ्तारी वारंट के साथ मौलाना के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। सेशन कोर्ट ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को 82 सीआरपीसी के आदेश का अनुपालन स्वयं करने को कहा है। आरोपित की गिरफ्तारी की दशा में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी व्यक्तिगत रूप से जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को दी है। मामले की अगली सुनवाई आठ अप्रैल को होगी।
जानकारी के लिए बता दे, पांच मार्च को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्याायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम रवि कुमार दिवाकर ने मौलाना तौकीर रजा खां को 2010 दंगे का मास्टर माइंड माना था। समन जारी कर 11 मार्च को कोर्ट में तलब किया था। तय तारीख पर कोर्ट में पेश ना होने पर कोर्ट ने उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया। आरोपित की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सीधे तौर पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को सौंपी थी। ट्रायल कोर्ट के आदेश के विरुद्ध मौलाना हाई कोर्ट पहुंचे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



