भारत मंडपम में शनिवार को बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत से पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के समक्ष आगामी चुनाव का अजेंडा रखा। उन्होंने बताया कि, विपक्ष तू-तू, मैं-मैं की राजनीति ज्यादा करेगा लेकिन हम जनता के सामने विकास के मुद्दे लेकर जाएंगे और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
जानकारी के अनुसार, आने वाले समय में स्वयं सहायता समूह व एनजीओ संपर्क अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बड़ी मात्रा में चलाया जाएगा। बीजेपी इन अभियानों के द्वारा समाज के बड़े तबके तक केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाएगी। बीजेपी कार्यकर्ता पिछले 10 साल के केंद्र सरकार के काम काज का ब्यौरा जनता के समक्ष लेकर जायेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के करप्शन फ्री राजनीतिक करियर पर जनता से वोट मांगेंगे। प्रधानमंत्री ने पदाधिकारी बैठक में बताया कि, महिला मात्र वोट बैंक नहीं है। आगामी चुनाव में पिछले 10 साल के दौरान महिला, किसान, युवा और गरीबों के कल्याण और विकास के लिए क्या – क्या कार्य किये गए इससे मतदाताओं को अवगत कराया जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



