CDS जनरल अनिल चौहान ने फ्रांसीसी नौसेना प्रमुख एडमिरल निकोलस वजौर के साथ की मुलाकात

0
105

रायसीना डायलॉग सम्मेलन के नौवें संस्करण की शुरुआत 21 फरवरी से हो गई है। सम्मेलन में दुनियाभर के राजनेता और दूसरे क्षेत्रों के अग्रणी लोग हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक समुदाय के सामने आने वाले सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों को हल करना है। यह कार्यक्रम 23 फरवरी तक चलेगा। वहीं, रायसीना डायलॉग से इतर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मित्र देशों के रक्षा प्रमुखों से मुलाकात की।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले सीडीएस ने फ्रांसीसी नौसेना प्रमुख एडमिरल निकोलस वजौर के साथ बैठक की। इस दौरान आपसी रणनीतिक हित, हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों तथा समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में महत्वपूर्ण प्रगति की पुष्टि की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में महत्वपूर्ण प्रगति की पुष्टि करते हुए आपसी रणनीतिक हित, आईओआर में सुरक्षा चुनौतियों और समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा हुई।’

बता दें कि, रायसीना डायलॉग एक वार्षिक सम्मेलन है जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाता है। रायसीना डायलॉग भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है जिसका उद्देश्य वैश्विक समुदाय के सामने आने वाले सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों को हल करना है। रायसीना डायलॉग की शुरुआत साल 2016 में की गई थी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here