China: पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत की बिल्डिंग में लगी आग, 15 की मौत और 44 घायल

0
197
China: पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत की बिल्डिंग में लगी आग, 15 की मौत और 44 घायल
Image Source: एएनआई (फाइल)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चीनी बिल्डिंग में लगी आग के कारण 15 लोगों की मौत होने की सूचना है। हादसे में 44 लोग घायल भी हुए हैं। शुक्रवार सुबह लगी आग में घायल हुए 44 लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में नानजिंग में हुए इस हादसे के बारे में नगरपालिका के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

जानकारी के लिए बता दे, एक महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है। ऐसे ही एक अन्य हादसे में 39 लोगों की मौत हुई थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी, जहां इलेक्ट्रिक साइकिलें रखी थीं।

चीनी सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में करीब एक महीने में यह दूसरी बड़ी आग दुर्घटना है। 23 फरवरी के पहले पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत के ज़िनयू शहर में 24 जनवरी को एक इमारत में भीषण आग लगी थी। इसमें 39 लोगों की मौत हुई थी, जबकि नौ अन्य घायल हुए थे। जिन्यू के युशुई जिले में सड़क किनारे की दुकान में आग लगी थी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here