CM डॉ. मोहन यादव आज नीमच को देंगे 752 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

0
217

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नीमच जिले के दौरे पर रहेंगे यहां पहुंचकर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री नीमच में आयोजित जन आभार यात्रा और विशाल रोड शो में शामिल होंगे। साथ ही वे दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 752.09 करोड की लागत के विभिन्‍न विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, मुख्यमंत्री जन आभार यात्रा को भी संबोधित करेंगे।।

मीडिया की माने तो, इस मौके पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री डाॅ. यादव द्वारा लाभ पत्र भी वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री दशहरा मैदान पर आयोजित विशाल जन आभार कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे तथा कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नीमच में विभिन्न विभागों द्वारा विकास गतिविधियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वृहद प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here