मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के कौशल विकास के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा संचालित योजना का उद्घाटन किया और एमओयू पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का भी उद्घाटन किया और शोध अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।
बता दें कि, शासकीय आवास पर युवाओं के कौशल विकास हेतु नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की गौरव योजना, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना एवं शोध अनुदान वितरण का शुभारंभ किया। इस दौरान उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ ‘गौरव योजना’ के लिये MoU भी हस्ताक्षरित किया गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा संचालित योजना के साथ किए गए MoU से प्रदेश में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में रूचि रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। योजनाओं से उच्च शिक्षण संस्थाओं का गुणात्मक विकास होने के साथ ही उच्च शिक्षा में शोध को एक नई दिशा मिलेगी। सीएम ने बताया कि हमारी सरकार द्वारा राज्य के उच्च शिक्षा के बहुआयामी विकास के लिए अभिनव प्रयासों के साथ ही अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



