मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर लखनऊ चारबाग स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मीडिया की माने तो, मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े नौ वर्ष के दौरान जो भी कार्य हुए हैं, इसकी प्रेरणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का ‘अंत्योदय का संकल्प’ है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्पष्ट कहना था कि भारतीय दृष्टिकोण, विश्व मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने X(ट्विटर) पर ट्वीट कर कहा आदरणीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धेय पंडित जी का संपूर्ण जीवन भारत और भारतीयता के लिए समर्पित रहा। वे प्रकाश-पुंज बनकर हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Image source: @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



