मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जहां आज उन्होंने काशी में सीर गोवर्धनपुर स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले सीएम योगी ने बीते कल काशी कोतवाल काल भैरव के दर्शन किए थे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान प्रधानमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके पूर्व यहां पहुंचकर सीएम ने जायजा भी लिया।
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आज मोक्षनगरी काशी में सीर गोवर्धनपुर स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
समरस समाज के निर्माण में पूज्य संत रविदास जी का योगदान अविस्मरणीय है। pic.twitter.com/fSKod74BBU
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 14, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



