ग्रैमी अवॉर्ड 2024 में भारत ने बड़ी सफलता हासिल की है। ‘शक्ति’ के शंकर महादेवन और उनके साथी सदस्यों ने 66वें वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत को गौरवान्वित किया। मिली जानकारी के अनुसार, जॉन मैकलॉघलिन, जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, वी.सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन के सहयोग से बना बैंड ‘शक्ति’ के एल्बम ‘धिस मॉमेंट’ के लिए ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस एल्बम ने ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम’ कैटगरी में पुरस्कार जीता है। शंकर और उनकी टीम के सदस्य ने ग्रैमी अवॉर्ड 2024 स्वीकार करने के लिए मौजूद थे। शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के बैंड शक्ति ने ‘दिस मोमेंट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम का पुरस्कार जीता। ग्रैमीज ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, ‘सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम विजेता को बधाई- ‘दिस मोमेंट’ शक्ति।’ भारतीय संगीतकार और ग्रैमी विजेता रिकी केज ने मंच पर उनके स्वीकृति भाषण का एक वीडियो साझा करके बैंड को बधाई दी है।
Congrats Best Global Music Album winner – 'This Moment' Shakti. #GRAMMYs 🎶
WATCH NOW https://t.co/OuKk34kvdu pic.twitter.com/N7vXftfaDy
— Recording Academy / GRAMMYs (@RecordingAcad) February 4, 2024
मीडिया की माने तो, PM मोदी ने इन सभी को ग्रैमी अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी है। PM मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “ग्रैमी अवॉर्ड में आपकी अभूतपूर्व सफलता पर जाकिर हुसैन, राकेश चौरसिया, शंकर महादेवन और गणेश राजगोपालन को बधाई! आपकी असाधारण प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने दुनिया भर में दिल जीत लिया है। भारत को गर्व है! ये उपलब्धियाँ आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं। यह नई पीढ़ी के कलाकारों को बड़े सपने देखने और संगीत में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए भी प्रेरित करेगी।”
Congratulations @ZakirHtabla, @Rakeshflute, @Shankar_Live, @kanjeeraselva, and @violinganesh on your phenomenal success at the #GRAMMYs! Your exceptional talent and dedication to music have won hearts worldwide. India is proud! These achievements are a testament to the hardwork…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 5, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



