Happy Birthday Sameera Reddy: अभिनेत्री समीरा रेड्डी आज मना रही अपना 45वां जन्मदिन

0
264

अभिनेत्री समीरा रेड्डी आज अपना 45वां जन्‍मदिन मना रही है। अभिनेत्री समीरा रेड्डी का जन्म 14 दिसंबर 1978 को मुंबई में हुआ था। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करने वाली एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने आज इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। दक्षिण फिल्मों में भी इस एक्ट्रेस का खूब जलवा रहा लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से नाता तोड़ लिया।

मीडिया की माने तो, समीरा रेड्डी 1997 में गजल गायक पंकज उधास के म्यूजिक वीडियो ‘और आहिस्ता कीजिए बातें’ में नजर आई थी, गाने के हिट होने के साथ एक्ट्रेस की भी किस्मत चमक गई। समीरा रेड्डी को एक के बाद एक बॉलीवुड और दक्षिण फिल्मों के ऑफर होने शुरू हो गए थे। समीरा ‘डरना मना है’, ‘मुसाफिर’, ‘नो एंट्री’, ‘प्लान’, ‘टैक्सी नंबर 9 2 11’ और ‘दे दना दन’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है। प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह में भी वो नजर आई थी।

Image source: Wikipedia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here