Huawei Enjoy 70z स्‍मार्टफोन ग्‍लोबली हुआ लॉन्‍च

0
144

टेक ब्रांड हुआवई ने अपनी होम मार्केट चीन में आज नया स्मार्टफोन पेश किया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मोबाइल ‘एन्जॉय’ सीरीज़ में जोड़ा गया है जो Huawei Enjoy 70z नाम के साथ लॉन्च हुआ है। यूं तो हुआवई ब्रांड भारतीय बाजार में एक्टिव नहीं है लेकिन इस लेटेस्ट मोबाइल की लुक, लो बजट प्राइस और शानदार स्पेसिफिकेशन्स इसे खास बनाती है। फोन की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

मीडिया की माने तो, Huawei Enjoy 70z के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1099 yuan (लगभग 12,672 रुपये) है। वहीं 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1299 yuan (लगभग 15,275 रुपये) है। यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए चीन में VMall के जरिए उपलब् है, वहीं आधिकारिक तौर पर बिक्री 24 फरवरी 2024 से होगी। यह स्मार्टफोन Galaxy Blue, Snowy White और Magical Night Black में उपलब्ध है।

 Huawei Enjoy 70z स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन : हुआवई एन्जॉय 70ज़ेड स्मार्टफोन में 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.75 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है।

प्रोसेसिंग : Huawei Enjoy 70z को हारमोनीओएस 4.0 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में हुआवई का ही किरीन 710ए ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

मैमोरी : चीनी बाजार में हुआवई ने अपने नए स्मार्टफोन को 8जीबी रैम पर लॉन्च किया है। यह मोबाइल 128जीबी तथा 256जीबी के दो स्टोरेज ऑप्शन्स में पेश हुआ है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह हुआवई स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर तथा 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Huawei Enjoy 70z स्मार्टफोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।

अन्य फीचर्स : हुआवई एन्जॉय 70ज़ेड सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। इसमें 3.5mm Jack, Bluetooth 5.1 और USB-C जैसे विकल्प भी मिलते हैं। फोन की थिकनेस सिर्फ 8.98एमएम है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here