ICC Men’s Cricket World Cup 2023: धर्मशाला पहुंची क्रिकेट विश्व कप की ट्रॉफी

0
217

क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। 12 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत इसकी मेजबानी कर रहा है। मीडिया की माने तो, वर्ल्ड कप से पहले ICC वर्ल्ड कप के प्रचार के लिए ट्रॉफी टूर करवा रही है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी आज कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। जहां ढोल नगाड़ों के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया गया। ट्रॉफी को गगल चौक, शहीद स्मारक धर्मशाला, कोतवाली बाजार चौक, मैक्लोडगंज मुख्य चौक, दलाईलामा बौद्ध मठ मैक्लोडगंज, स्काईवे मैक्लोडगंज से होते हुए टी गार्डन से होते हुए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पहुंची।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डे पर बैंड के साथ विश्व कप की ट्रॉफी का स्वागत किया गया। इसके बाद खुले वाहन में ट्रॉफी को क्लियर चौक तक लाया गया वहां पर फोटोशूट के बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को शहीद स्मारक में लाया गया। हिमाचल प्रदेश की राजधानी धर्मशाला में अक्टूबर में क्रिकेट विश्व कप होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां भी चल रही हैं।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here