IND vs ENG टी-20 सीरीज : इंग्लैंड ने 4-0 से जीती सीरीज, पांचवा टी-20 मैच 56 रन से जीता

0
91
IND vs ENG टी-20 सीरीज : इंग्लैंड ने 4-0 से जीती सीरीज, पांचवा टी-20 मैच 56 रन से जीता

इंग्लैंड ने पांचवे टी-20 मुकाबले में भारत को हराकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया। साउथैम्प्टन के रोज बाउल में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए। जोस बटलर ने 64 गेंदों पर 131 और कप्तान हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी की, जो भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ी साझेदारी बनी। जवाब में भारत 20 ओवर में केवल 8 विकेट पर 201 रन ही बना सका और इंग्लैंड ने 56 रन से जीत दर्ज कर 5 मैचों की सीरीज 4-0 से जीत ली।

इंग्लैंड की तरफ से सैम करन ने 3 और आदिल रशीद ने 2 विकेट लिए। भारत के लिए ईशान किशन ने 56 और तिलक वर्मा ने 25 गेंदों पर 53 रन बनाए। संजू सैमसन 27, कप्तान श्रेयस अय्यर 28 और शिवम दुबे 14 रन ही जोड़ सके। शिवम दुबे ने मैच में 2, प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया। सीरीज में कुल मिलाकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सर्वाधिक 229 रन बनाए जबकि भारत के श्रेयस अय्यर 218 रन के साथ दूसरे स्थान पर रहे। गेंदबाजी में सैम करन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने सबसे ज्यादा 7-7 विकेट निकाले। जबकि भारत के अर्शदीप सिंह 4 विकेट के साथ पांचवें बेस्ट गेंदबाज रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @ICC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here