मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच रात 10 बजे शुरू होगा और टॉस 9:30 बजे होगा। लेकिन बारिश का खतरा भी बना हुआ है, यहां लगभग 80% बारिश की संभावना जताई गई है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 की हार के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस नए अभियान की शुरुआत जीत से करना चाहेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत और इंग्लैंड अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं; इनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। घरेलू मैदानों पर इंग्लैंड का पलड़ा हल्का भारी रहा है। उन्होंने वहां खेले गए 9 मैचों में 5 जबकि भारत ने 4 मैच जीते है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 टी-20 सीरीज खेली गई हैं, जिनमें भारत ने 5 सीरीज जीती, इंग्लैंड ने 3 और एक सीरीज ड्रॉ रही।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत : संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सुर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड : फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियम डॉसन, ल्यूक वुड, साकिब महमूद और आदिल रशीद।
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



