मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड ने तीसरे वनडे मैच में भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। रविवार को लॉर्ड्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 387/3 का विशाल स्कोर बनाया। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 135 गेंदों में 141 रनों और जैकब बेथेल ने 91 रनों की तारीफ-योग्य पारियाँ खेलीं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन जोड़े। बाद में जो रूट ने 74 रन और जोस बटलर ने नाबाद 41 रन बनाकर टीम को मजबूती दी, और आखिरी 19 गेंदों में दोनों ने मिलकर 63 रन जोड़कर इंग्लैंड का कुल 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन तक पहुंचाया। यह भारत के खिलाफ इंग्लैंड का अब तक का सबसे बड़ा वनडे स्कोर भी रहा। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और प्रिंस यादव ने 1 विकेट लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 360 रन ही बना सकी। 388 रन का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से 138 रन की जबरदस्त पारी खेली और शुभमन गिल के साथ पहले विकेट पर 147 रनों की साझेदारी की। गिल 84 गेंदों में 77 बनाकर आउट हुए। रोहित ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े। कोहली ने फिफ्टी लगाई और 60 गेंदों 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। जबकि जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जैकब बेथेल ने 1-1 विकेट लिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @ICC
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



