मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा। सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 2-0 से आगे है। ज्ञात हो कि पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे और तीसरे टी20 मैच में मेजबान इंग्लैंड की टीम ने जीत हासिल की थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत के लिए यह मैच निर्णायक महत्व का है क्योंकि हार की स्थिति में टीम सीरीज गंवा देगी। यदि ऐसा होता है तो 2018-19 के बाद पहली बार भारत लगातार दो टी20 सीरीज हारेगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 :
भारत : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड : फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



