भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। ये मैच काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन अंत में टीम इंडिया ने बाजी मारी। इस मैच में टीम इंडिया पहली पारी के बाद पिछड़ गई थी, मगर भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में धमाकेदार वापसी की और मुकाबला अपने नाम किया।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने छठे विकेट के लिए नाबाद 72 रन की साझेदारी निभाई। जुरेल के बल्ले से विनिंग रन निकले। उन्होंने दो रन लेकर मैच में जीत दिलाई। जुरेल 39 रन और शुभमन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा 55 रन की पारी खेली। भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य मिला था। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड की टीम 46 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में उतरी थी। लेकिन दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। दूसरी पारी में आर अश्विन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कुलदीप यादव ने 22 रन खर्च करके 4 विकेट हासिल किए। इस शानदार खेल के चलते इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 145 रन पर ढेर हो गई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



