IND vs ENG वनडे सीरीज : इंग्लैंड ने दूसरा वनडे मैच 4 विकेट से जीता, सीरीज 1-1 से की बराबर

0
79
IND vs ENG वनडे सीरीज : इंग्लैंड ने दूसरा वनडे मैच 4 विकेट से जीता, सीरीज 1-1 से की बराबर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड ने दूसरे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में गुरुवार देर रात 234 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान इंग्लैंड की टीम ने 44.1 ओवर में 6 विकेट गंवाकर जीत दर्ज की। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुभमन गिल (31) और रोहित शर्मा (26) की 44 रन की सलामी साझेदारी से शानदार आगाज किया। इसके बाद रोहित और विराट कोहली (65 रन, 66 गेंद) ने 60 रन जोड़े, हालांकि ईशान किशन जल्द ही पवेलियन लौट गए। कोहली और श्रेयस अय्यर (66 रन, 71 गेंद) ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की अहम पार्टनरशिप कर टीम को 178/3 के बल्लेबाजी के अनुकूल स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और अंतिम सात विकेट महज 55 रन के अंदर ढह गए। जसप्रीत बुमराह (नाबाद 20) के अंत में खेले गए तेज शॉट्स की बदौलत भारत का स्कोर 44 ओवर में 233 तक पहुंच सका। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट झटके, साकिब महमूद को दो सफलताएं मिलीं। जबकि सैम करन और विल जैक्स को 1-1 सफलता मिली।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 234 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और बुमराह ने पहली ही गेंद पर बेन डकेट को ईशान के हाथों कैच आउट करा दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथेल को भेजा पवेलियन, जिससे स्कोर 8/2 हो गया। गुरनूर बरार ने कप्तान हैरी ब्रूक का विकेट लेकर इंग्लैंड पर दबाव बनाया, लेकिन जो रूट ने एक छोर संभाल लिया। उन्होंने सैम करन (26) और जोस बटलर (17) के साथ क्रमशः 41 और 31 रन की पार्टनरशिप की। बटलर के आउट होने पर भारतीय टीम मैच में वापस आ गई थी, तभी रूट ने विल जैक्स (30) के साथ छठे विकेट के लिए 72 रन की निर्णायक साझेदारी कर इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचा दिया। 40वें ओवर में जैक्स के आउट होने के बाद एटकिंसन (नाबाद 23) ने रूट (नाबाद 99) के साथ मिलकर 38 रन जोड़े और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका लगाकर 44.1 ओवर में टीम को चार विकेट से जीत दिलाई। इस जीत से तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है और अब सीरीज का फैसला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में तीसरे वनडे मैच में होगा। वहीं शानदार बल्लेबाजी के लिए रूट को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

News Source : Social Media

Image Source : X @englandcricket

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here