भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रही तीन T20 मैचों की सीरीज का दूसरा T20 मुकाबला कल यानी 20 अगस्त को डबलिन के मालाहाइड क्रिक्रेट क्लब में खेला जाएगा। पहले T20 में डीएलएस से 2 रन की जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। कप्तान जसप्रीत बुमराह की शानदार वापसी से उत्साहित भारतीय टीम रविवार को यहां जीत दर्ज करके तीन मैचों की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी। मीडिया की माने तो, भारत इसके साथ ही बेहतर मौसम की भी उम्मीद करेगा जिससे उसके युवा बल्लेबाजों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। क्योंकि पहले मैच में बारिश के कारण टीम इंडिया सिर्फ 6.5 ओवर ही खेल पाई थी। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालाहाइड में दूसरे T20 के दौरान बारिश के आसार ना के बराबर हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



