IND vs NZ टी-20 सीरीज : भारत ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

0
135
IND vs NZ टी-20 सीरीज : भारत ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वनडे सीरीज में हारने के बाद नागपुर में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले की भारतीय टीम ने तूफानी अंदाज में शुरुआत की। बेखौफ अंदाज में जिस तरह से भारतीय टीम खेली, उसने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। अभिषेक शर्मा (84), रिंकू सिंह (44) और हार्दिक पांड्या (25) ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारत को 7 विकेट पर 238 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। यह न्यूजीलैंड के विरुद्ध टी-20 में उसका सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2023 में अहमदाबाद में 234 रन बनाए थे। 239 रन चेज करने कीवी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। ऐसे में भारत ने 48 रन से इस मुकाबले को जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज अभिषेक ने कीवी टीम के गेंदबाजों को बेबस कर दिया और फील्‍डर्स को सिर्फ दर्शक बना कर रख दिया। अभिषेक की इस तूफानी पारी में आठ छक्के और पांच चौके शामिल रहे। उनके आक्रामक अंदाज ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) को भी खुलकर खेलने का मौका दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए महज 47 गेंदों में 99 रनों की साझेदारी हुई, जिसने भारत की पारी को मजबूत आधार दिया। शुरुआत में भारत को झटके जरूर लगे। संजू सैमसन (10) और ईशान किशन (8) अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। जब अभिषेक शर्मा को क्रीज पर जमने का मौका मिला, तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी के विरुद्ध पहली पांच गेंदों में संभलकर खेलने के बाद अभिषेक ने छठी गेंद पर लंबा छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। यह छक्का सीधे साइट स्क्रीन की ओर गया। इसके बाद तो मानो छक्कों की बरसात शुरू हो गई। अभिषेक की सबसे बड़ी ताकत उनकी बेहद तेज बैट स्पीड है। न्यूजीलैंड के पास ऐसा कोई तेज गेंदबाज नहीं था जो उनकी रफ्तार का मुकाबला कर सके। क्रिस्टियन क्लार्क और काइल जैमीसन की गेंदें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आईं, लेकिन सपाट पिच पर गेंदें दर्शकों के बीच उड़ती चली गईं। स्पिनर ग्लेन फिलिप्स के विरुद्ध भी अभिषेक ने अपनी ताकत दिखाई। उन्होंने पहले ही चार छक्के जड़ दिए थे और फिर अपनी पहली तीन बाउंड्री भी फिलिप्स की गेंदों पर ही लगाईं। मैदान के चारों ओर शॉट लगाकर न्यूजीलैंड की फील्डिंग को पूरी तरह तोड़ दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूसरे छोर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव थोड़े संघर्ष करते नजर आए। हालांकि, उन्होंने एक कवर ड्राइव और एक स्क्वायर लेग के पीछे छक्का लगाया और पुराने सूर्यकुमार की झलक दिखाई, लेकिन कुल मिलाकर वह अभी अपनी लय में नहीं दिखे। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने गति पर ब्रेक लगाने की कोशिश की और सूर्यकुमार को लांग आन पर कैच करा दिया। लेकिन अभिषेक पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वह लगातार गेंदबाजों पर हावी रहे। अभिषेक की पारी का अंत ईश सोढ़ी की लेग ब्रेक पर हुआ, जिसमें उन्होंने थोड़ा सा लेंथ बदला और जैमीसन ने ऊंचा कैच पकड़ लिया। इसके बाद भारतीय फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि अंत में रिंकू सिंह ने मैदान संभाल लिया। रिंकू सिंह ने लंबे समय बाद एक प्रभावशाली पारी खेलते हुए 20 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्‍कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। खास तौर पर उन्होंने डैरिल मिचेल के आखिरी ओवर में 21 रन बटोरकर भारत को 238 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय टीम के लिए यह स्कोर बेहद खास रहा क्योंकि शुरुआत में दो विकेट जल्दी गिरने के बावजूद टीम ने शानदार वापसी की। 239 रनों के भारी-भरकम टारगेट को चेज करने उतरी कीवी टीम को भी शुरुआत झटके लगे। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने डेवोन कॉनवे को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। कॉनवे का खाता तक नहीं खुला। दूसरे ओवर में ऑलराउंडर हार्दिक पाड्या ने कीवी टीम को दूसरा झटका दिया। हार्दिक की गेंद पर स्लिप पर तैनात अभिषेक शर्मा ने रचिन रविंद्र का कैच लपका। रचिन ने 5 गेंदों का सामना किया और वह 1 रन ही बना सके। पावरप्‍ले में न्‍यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 50 रन बनाए लिए थे। जैसे ही 6 ओवर का खेल समाप्‍त हुआ, कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने वरुण चक्रवर्ती को गेंद थमा दी। वरुण ने आते ही कमाल किया और तीसरी गेंद पर टिम रॉबिन्सन को पवेलियन भेजा। टिम ने 15 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। 3 विकेट जल्‍दी गिरने के बाद ग्‍लेन फिलिप्‍स और मार्क चैपमैन ने पारी को संभाला। फिलिप्‍स ने भारतीय गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू किया। ऐसे में भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आने लगीं। हालांकि, अंत में अक्षर पटेल ने फिलिप्‍स को पवेलियन भेजा। उन्‍होंने 40 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली। फिलिप्‍स और चैपमैन के बीच 79 रनों की साझेदारी हुई। फिलिप्‍स के आउट होने के बाद मार्क चैपमैन भी ज्‍यादा देर क्रीज पर नहीं रुके और 39 के स्‍कोर पर कैच आउट हो गए। वरुण ने भारत को यह सफलता दिलाई। 20वें ओवर में शिवम दुबे ने भारत को बैक टू बैक सफलाएं दिलाईं। उन्‍होंने तीसरी गेंद पर डैरिल मिचेल और चौथी गेंद पर क्रिस्टियन क्लार्क को पवेलियन भेजा। कप्‍तान मिचले सेंटनर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली। जसप्रीत बुमराह को कोई सफलता नहीं मिली।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here