मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका को 165 रनों से हराया। यह भारत का 600वां टेस्ट मैच था, जिसमें उसे जीत मिली और दो मैचों की सीरीज में वह 1-0 से आगे हो गया। पहली पारी में 167 रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने दूसरी पारी में भी 44 रन बनाए। भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, लेकिन श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रनों पर सिमट गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस जीत के साथ भारत को श्रीलंका की धरती पर 9 साल बाद टेस्ट जीत मिली है। पिछली जीत अगस्त 2017 में पल्लेकेले में आई थी। स्पिनर मानव सुथार ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लेकर मैच में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी में 6 विकेट चटकाए। यह उनका टेस्ट करियर का पहला 10-विकेट हॉल है। इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में 7 विकेट लिए थे। मैच में भारत ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहली पारी में 462 रन बनाए, जवाब में श्रीलंका की टीम 284 पर ऑल आउट हुई। दूसरी पारी में भारत 193 रन बना सका। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 77.4 ओवर में 206 रन ही बना सकी, जिसमें सोनल दिनुशा ने 84 रन और कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 59 रन की पारियां खेलीं।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



