IND vs SL 1st Test : चौथे दिन का खेल हुआ समाप्त, श्रीलंका का स्कोर 84/4, भारत जीत से 6 विकेट दूर

0
66
IND vs SL 1st Test : चौथे दिन का खेल हुआ समाप्त, श्रीलंका का स्कोर 84/4, भारत जीत से 6 विकेट दूर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच में आज चौथे दिन के खेल की समाप्ति पर भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरुरत है, वही श्रीलंका को जीत के लिए 288 रन चाहिए। चौथे दिन के खेल की समाप्ति पर श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए है। श्रीलंकाई टीम को भारतीय टीम ने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 193 रन पर सिमट गई। इससे पहले खेल के तीसरे दिन भारत के 462 रन के जवाब में मेजबान श्रीलंका 284 रन ही बना पाई थी। इस तरह भारतीय टीम को पहली पारी में 178 रनों की बड़ी बढ़त मिली थी। भारत की ओर से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 75 गेंद में छह चौके की मदद से 44 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में असिथा फर्नांडो ने चार विकेट झटके। इसके अलावा प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट झटके। लाहिरू कुमारा को दो विकेट मिले। केशारा नुवांथा ने एक विकेट लिया।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here