मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 265 रन बनाए हैं और वह भारत से 238 रन पीछे है। श्रीलंका को फॉलोऑन से बचने के लिए 38 रन और बनाने हैं। स्टंप्स के समय सोनल दिनुशा 85 रन और कुमारा 8 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है। कोलंबो में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश के कारण समय से पहले खेल समाप्त करना पड़ा। पहले सत्र में श्रीलंका ने 122 रन बनाए और दो विकेट खोए। कामिंदु मेंडिस ने 58 गेंदों में 32 रन बनाए तथा पसिंदु सोरियाबंदरा के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। मैदान गीला होने के कारण दूसरे सत्र का खेल देर से शुरू हुआ और लंच तक श्रीलंका का स्कोर 32 ओवर में 130/4 था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टी ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर 65 ओवर में 216/7 था और दूसरे सत्र में टीम ने 86 रन जोड़कर तीन विकेट गंवाए। पसिंदु सोरियाबंदरा 133 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें नौ चौके शामिल थे। उन्हें रवींद्र जडेजा ने 45वें ओवर में बोल्ड किया, जबकि अगले ओवर में मोहम्मद सिराज ने निरोशन डिकवेला को शून्य पर आउट कर दिया। मानव सुथार ने 35वें ओवर में कप्तान धनंजय डिसिल्वा को 8 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद केशरा नुवांथा ने दिनुशा के साथ आठवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। नुवांथा ने 74 गेंदों में 18 रन बनाए और उन्हें मानव सुथार ने 69वें ओवर में आउट किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



