IND vs ZIM टी-20 सीरीज : भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 मैच आज

0
86
IND vs ZIM टी-20 सीरीज : भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 मैच आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने 7 में से 6 टी-20 हारे जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 14 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 11 में जीत दर्ज की है और जिम्बाब्वे ने तीन बार भारत को हराया है। सबसे हालिया हार जिम्बाब्वे ने जुलाई 2024 में हरारे में भारत को 3 रन से दी थी। दोनों टीमों का पिछला मुकाबला इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप में हुआ था, जब भारत ने चेन्नई में 72 रन से जीत हासिल की थी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/मयंक यादव, यश ठाकुर, प्रिंस यादव।

जिम्बाब्वे : ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी/तफद्जवा त्सिगा (विकेटकीपर), डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, मिल्टन शुम्बा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here