मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले टी-20 मैच में आज जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया और सीरीज में 1-0 बनाई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली जीत भी रही। हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर से 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 39 रन की पारी खेली। उनके अलावा तदिवानाशे मरुमानी ने नाबाद 27 रन बनाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए। मयंक ने पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट किया और फिर डियोन मायर्स का विकेट भी लिया। शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 19 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली, जिसके चलते वे टी-20 इंटरनेशनल में फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। वैभव ने 15 साल 118 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव सूर्यवंशी ने जिब्राल्टर के लुई ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 16 साल 56 दिन में यह उपलब्धि हासिल की थी। वैभव के अलावा ईशान किशन ने 24 गेंदों में 35 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजाराबानी ने 2 विकेट लिए जबकि रिचर्ड नगारवा को 1 विकेट मिला।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



