मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच आज हरारे में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे होगी। सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। ज्ञात हो कि पहले टी-20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम आज मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी। भारत के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीतने का मौका भी मौजूद है। टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 15 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 12 और जिम्बाब्वे ने 3 मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अशोक शर्मा।
जिम्बाब्वे : ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



