IND-W vs AUS-W वनडे सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में भारत को 6 विकेट से हराया

0
107
IND-W vs AUS-W वनडे सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में भारत को 6 विकेट से हराया
Image Source : @ICC

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय महिला टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच इन दिनों वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फिल्ड में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 48.3 ओवर में 214 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया महिला की टीम ने इस टारगेट को 38.2 ओवर में 217 रन बनाकर हासिल कर लिया। बेथ मूनी को शानदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इस सीरीज में अब ऑस्ट्रेलिया महिला की टीम 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस मैच में निराश किया। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और काशवी गौतम ही सिर्फ अच्छी पारियां खेल पाई। मंधाना ने इस मैच में 68 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों में 3 चौके की मदद से 53 रन बनाए। काशवी गौतम की बात करें तो उन्होंने नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए 44 बॉल पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। इनके अलावा ऋचा घोष ने भी 23 रन का योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज 10 रन से कम में आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्ले गार्डनर ने 3 और मेगन शुट्ट ने दो विकेट अपने नाम किए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 215 रन के टारगेट का पीछा करना उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार भी दबाव में नहीं नजर आई। उनके सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली और फोएब लिचफील्ड ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। फोएब लिचफील्ड 32 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुई, उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। 55 के स्कोर पर ही ऑस्ट्रेलिया ने अपना दूसरा विकेट भी गंवा दिया, जब जॉर्जिया वॉल गोल्डन डक पर आउट हो गई। हालांकि दो विकेट जल्दी गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की। तीसरे विकेट के लिए एलिसा हीली और बेथ मूनी के बीच तीसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी हुई। कप्तान एलिसा हीली 70 बॉल में 50 रन बनाकर आउट हुई। वहीं बेथ मूनी ने 79 बॉल पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 76 रन बनाए। 215 रन के टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें तो वहां श्री चरनी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here