IND-W vs ENG-W टी-20 सीरीज : इंग्लैंड ने दूसरा टी-20 मैच 26 रन से जीता, सीरीज 1-1 से की बराबर

0
100
IND-W vs ENG-W टी-20 सीरीज : इंग्लैंड ने दूसरा टी-20 मैच 26 रन से जीता, सीरीज 1-1 से की बराबर
Image Source : @ICC

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला ब्रिस्टल में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 26 रन से हराया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 2 जून को खेला जाएगा, जहां जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की महिला टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। टीम की सलामी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज ने 25 गेंदों में 29 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल रहे। इसके बाद एमी जोन्स ने 22 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि एलिस कैप्सी ने 25 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया। पारी के अंत में फ्रेया कैंप ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे। भारतीय टीम की ओर से श्री चरणी सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटके।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान 142 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को 26 रन से गंवा दिया। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 14 गेंदों में पांच चौकों के साथ 22 रन की तेज पारी खेली। इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने 36 गेंदों में 33 रन बनाए। हालांकि जेमिमा रोड्रिग्स सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गईं, जिससे भारतीय टीम दबाव में आ गई। 111 रन के स्कोर तक टीम के चार विकेट गिर चुके थे। अंतिम तीन ओवरों में भारत को जीत के लिए 47 रन की जरूरत थी और क्रीज पर हरमनप्रीत कौर तथा ऋचा घोष मौजूद थीं। हालांकि हरमनप्रीत 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सका। इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल ने 2, चार्ली डीन ने 2, फ्रेया केंप ने 2 विकेट लेकर जीत हासिल की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here